स्वर्ग
स्वर्ग
इस संसार में जो कुछ है क्या वो स्वर्ग से कम है ?
इस संसार में माता-पिता का प्यार क्या स्वर्ग से कम है?
या इस संसार में वास करने वाले परिवार स्वर्ग से कम है ?
नहीं,
ये संभव ही नहीं है क्योंकि,
इस संसार में जन्म लेते ही मां का आंचल है स्वर्ग,
पिता प्यार है स्वर्ग,
परिवार का मतलब है स्वर्ग ।
जब इस संसार में ही है स्वर्ग तो हम अब तक क्या ढूंढ रहे थे ?
किसे ढूंढ रहे थे और क्यूं ?
