STORYMIRROR

mahendra dewangan Mati

Inspirational

4  

mahendra dewangan Mati

Inspirational

स्वच्छता अपनाओ

स्वच्छता अपनाओ

1 min
565

आओ प्यारे मिलजुल करके, सब कोई हाथ बढायेंगे

बीमारी अब पास न आये, गंदगी तुरंत भगायेंगे


कूड़ा कचरा को मत फेंको, एक जगह सब डाले जाओ

कागज झिल्ली पुट्ठा रददी, गड्डे डालो आग लगाओ


जगह जगह ना थूकों प्यारे , अब स्वच्छ रखो दीवारों को

समझा दो सब खाने वाले, नशा पान के मतवालों को


रहे स्वच्छ परिवेश हमारा, हम सब की भागीदारी है

साफ सुथरा पर्यावरण हो, हम सबकी जिम्मेवारी है


हाथ बढाओ आगे आओ, हरियाली मिलकर लायेंगे

झूम उठेगी सारी धरती, पौधे भी खूब लगायेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational