STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Inspirational

4  

Surendra kumar singh

Inspirational

स्वागत है

स्वागत है

1 min
237


जाने वाले का क्या

याद भर है

शब्दों में भी

और अनुभव में भी

जो भी हो

शुक्रिया 2020

हर हाल में

हम तुम्हारे साथ रहे

और जाते जाते तुमने

ला दिया हमारे लिये

एक नया साल।

मंगल की शुभकामनाएँ मिल रही हैं

मंगल हम भी बांट रहे हैं

कहने को तो हमारा नया साल

अभी आने वाला है,

फिर भी स्वागत की परम्परा को

नया रूप रंग देने में क्या हर्ज है,

अपने नये साल के अंदाज की तरह

हर पल नया है और महसूस होगा

उसमें नयापन,

और हमने अभी अभी महसूस किया

आने वाले की आहट सुनी

उसकी तस्वीर देखी

कह सकते हैं आने वाला नया साल

अद्भुत होगा

यानि कि चांस की बहार होगी

सुहाने मौसम का चांस होगा

गले मिलने का चांस मिलेगा

गिले शिकवे को रुखसत होने का चांस मिलेगा

प्रश्न को ऊत्तर से रुबरु होने का चांस है,अभी अभी आये नये साल में,

पूरे साल हैरान होते रहेंगे प्रश्न

कर्म के संजीदे उत्तरों से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational