STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

:युवा शक्ति

:युवा शक्ति

1 min
327


नया जोश लिए भरा उमंगों से पूरित

शून्य को सार्थक करता मेरे देश का युवा

वायु के सीने को चीरता भारत का परचम लहराता

युवा खून मेरे देश का कारगिल पर फतह दिलाता


एकता की मिशाल बनाकर 

अलख जगाता युवा देश का

माँ भारती के पुत्रों जागो बस यही

एकत्व की भावना जगाता


देश ललाट पर तिरंगा हो मेरा

यही ऊर्जा भरता है युवा

महक छोड़ता देश सेवा कर

माँ की कोख को वही सजाता


नई क्रांति भर देश युवा में

सेना में भर्ती होने को चलता

वीर शिवाजी बन कर दहाड़ता

मेरा देश नव निर्माण है करता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational