STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Inspirational

जीवन बेहतर हो

जीवन बेहतर हो

1 min
271

  

कल से अधिक आज का 

जीवन बेहतर है तो ,

यह जीवन की प्रगति है

यह जीवन का उन्नयन है।


कल से आज अच्छा हो

तभी आपकी सिद्धि है,

भाव शुचिता से चकित

एक दीप्त आभा चरित्र।


जिस पल भी तू आता है

वह क्षण महनीय बन जाता है,

जीवन में धन्यता आ जाती है

जब परमार्थ परोपकार होता है।


ज्ञान चक्षुओं से अंतर को देखो

परम सत्य को जानो,

रूप नाम भाव के जगत में हम हैं 

एक भाव की दृष्टि बनानी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational