STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Action Classics Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Action Classics Inspirational

सफलता

सफलता

1 min
479

माना कि अड़चनें ढ़ेर सारी हैं 

बाधाओं की फौज बड़ी भारी है 

राह रोके खड़ा है दुश्मन जमाना

एक कदम चलना भी दुश्वारी है।


चारों ओर व्याप्त घना अंधकार

हर तरफ पसरा हुआ हाहाकार 

निराशा की कोटर में बैठा हुआ 

साहस का ये अपना पूरा संसार। 


सूने मन में दीप जलाना होगा 

सिर पर कफन सजाना होगा 

मंजिल को जाने वाली राह में 

एक एक कदम बढ़ाना होगा। 


ऐ दिल , हिम्मत रख , आगे बढ़ 

सफलता के कठिन सोपान चढ़ 

यही तो परीक्षा की घड़ी है तेरी 

विजय के नये नये कीर्तिमान गढ़।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action