संविधान का प्रभाव
संविधान का प्रभाव
वीर जवान सबको यह सिखा गए :
आजादी को बचाना है यह बता गए!
आज राष्ट्रीय गणतंत्रता दिवस है:
हमारा देश अब रहा नहीं विवश है !
माँ भारती की शान में यह संदेश है:
कि भारत एक गणतांत्रिक देश है!
आज बना संविधान सर्वविदित है:
पुनः देशवासियों को करते सूचित हैं!
भारत लोकतंत्र देशों का एक सार है:
गणतंत्र दिवस हम सबका त्योहार है!