STORYMIRROR

SONU MEENA

Inspirational

4  

SONU MEENA

Inspirational

संकल्प शक्ति

संकल्प शक्ति

1 min
281

पांचजन्य की हुंकारों से 

आओ हम संकल्प करें। 

भारत की जय जयकारों से 

आओ हम संकल्प करें।। 

आसमान की भरें उड़ाने 

आओ हम संकल्प करें। 

तोड़ें अवरोधी चट्टानें 

आओ हम संकल्प करें।।

प्रगति पंथ पर बढ़ते जाएं 

आओ हम संकल्प करें।

तुंग श्रंग पर चढ़ते जाएं 

आओ हम संकल्प करें।।

दुनिया से संत्रास मिटाएं 

आओ हम संकल्प करें।

जय चंदों का पाश हटाएं

आओ हम संकल्प छोड़ें।।

वंशवाद की हाला छोड़ें

आओ हम संकल्प करें।

समरसता की माला जोड़ें 

आओ हम संकल्प करें।।

समझौतों से देश बचाएं 

आओ हम संकल्प करें।

द्रोपदी के केश बचाएं 

आओ हम संकल्प करें।।

गांधी जी के मूल मंत्र का 

आओ हम संकल्प करें।

गंगा-जमुनी लोकतंत्र का 

आओ हम संकल्प करें।।

संकल्पों की महाशक्ति का 

आओ हम संकल्प करें। 

हिन्द अखंडित देशभक्ति का 

आओ हम संकल्प करें।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational