STORYMIRROR

Chandra prabha Kumar

Inspirational

3  

Chandra prabha Kumar

Inspirational

संकल्प की शक्ति

संकल्प की शक्ति

1 min
302

संकल्प की शक्ति

एक क़दम से प्रारंभ होती है,

हज़ारों मील की यात्रा। 

यदि वायुयान से  जाना है,

तो ध्यान रखना होगा यह,

इच्छाओं के घने जंगल में,

आशाओं के अनंत आकाश में,

बद्ध आत्मा की रुचि के अगाध सागर में,

कोई वायुयान नहीं उतर सकता। 


अनुशासन संकल्प करने का,

और समय पर पूरा करने का,

तुम्हें विश्वास के पंख देता है, 

और ऊपर उड़ने की बुद्धिमत्ता देता है। 

दृढ़ इच्छा शक्ति को रखना होगा,

 मन तुम्हारा कहना मानेगा। 

नई शक्ति अपने अंदर पाओगे,

सहज भाव से गंतव्य पहुँचोगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational