STORYMIRROR

महेन्द्र सिंह कटारिया

Action

4  

महेन्द्र सिंह कटारिया

Action

संघर्ष

संघर्ष

1 min
239

उठो चलो अब आगे बढ़ो,

संघर्ष ही है जीवन का निखार।

ज़िंदगी हँस के हर पल जीओ,

होगा तभी कामयाबी का दीदार।।.....


अपनों के अस्तित्व का,

 है रखना सदा लिहाज।

ज़िंदगानी के हर तज़ुर्बे का,

करता चल सहर्ष रियाज।

संघर्षशील जीवन का, 

श्रेष्ठ अभिनय किरदार।

उठो चलो अब आगे बढ़ो,

संघर्ष ही है जीवन का निखार।।.....


जीवन कभी भी, आसान नहीं होता।

सरलता व सहजता से,

कभी किसी को हासिल नहीं होता।

होगा जितना कठिन संघर्ष,

होगी जीत उतनी ही शानदार।

उठो चलो अब आगे बढ़ो

संघर्ष ही है जीवन का निखार।।.....


तय कर आधा मंजिल का रास्ता, 

पीछे न अब तुम्हें देखना।

जुनून और विश्वास से,

आगे ही आगे है बढ़ना।

तभी बनोगे श्रम के,

सच्चे पुजारी नियतदार।

उठो चलो अब आगे बढ़ो

संघर्ष ही है जीवन का निखार।।.....


बिना चोट के पत्थर भी,

कभी भगवान नहीं होता।

मनुष्य जीवन भी

संघर्ष की तपिश बिना

कभी पहुंच शिखर नहीं सकता।

जीवन तो बहती धारा है,

सुख दुःख है जिसके किनारा।

उठो चलो अब आगे बढ़ो

संघर्ष ही है जीवन का निखार।।.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from महेन्द्र सिंह कटारिया

Similar hindi poem from Action