STORYMIRROR

Nitu Mathur

Inspirational

4  

Nitu Mathur

Inspirational

सिया राम

सिया राम

1 min
255

सिया राम की कथा अनूठी हर पंक्ति में सीख भरी 

मन से सुनी जब लीला न्यारी , काया भवसागर तरी,


हर चौपाई भरी ज्ञान से, जिसका ना कोई सानी है,

करूं पालना हर प्रयास कुशल बन, बस मन ठानी है,


भला हो जाए इस जग का जो बने मानव राम समान,  

हर संभव श्रेष्ठ काज से बने मर्यादा पुरुषोत्तम गुणवान,


हर चरित्र का अपना मूल्य , जीवन में जैसे हितकारी 

संवर गई लीला प्रभू की , जो पाई" मिथिला"सी नारी,


करें प्रयास आप भी ,हर पल निभाएं अपना धरम

ऊंच नीच का भेद भूलकर , संवारे अपने भी करम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational