STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Tragedy

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Tragedy

शोर

शोर

1 min
234

संसद से लेकर विधान सभाओं में शोर 

सडक़ जाम कर बैठे अराजकों का शोर 

हारने वालों का ईवीएम हैकिंग का शोर

रैल , सभा , प्रदर्शनों में नेताओं का शोर 

कार, बस, ट्रक से निकलने वाला शोर 

रेल, जेट, विमान, जहाज, स्टीमर का शोर 

टीवी पर चलने वाली बहसों का शोर 

अजान, प्रार्थना में लाउडस्पीकर का शोर 

मौहल्ले में रोज रोज के झगड़ों का शोर 

पति पत्नी की तकरार से पैदा होता शोर 

इस शोर में कहीं दब के रह गई है खामोशी 

अनावश्यक, अनुपयोगी, अनंत हैं ये शोर 

अब तो समझो, कितना हानिप्रद है ये शोर 

मौन साध लो थोड़ा तो थम जाये ये शोर।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy