STORYMIRROR

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

4  

रिपुदमन झा "पिनाकी"

Inspirational

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस

1 min
261

सीख जो देते शिक्षक हमको हम ज्ञानी बन जाते हैं।

जीवन सरल सुगम कर लेते जग में नाम कमाते हैं।।


'अ' से अनपढ़ हम बालक को 'ज्ञ' से ज्ञानी बनाते हैं।

सही ग़लत का भेद हमेशा ये शिक्षक बतलाते हैं।।


अपने ज्ञान की लौ से शिक्षक शिक्षा दीप जलाते हैं।

जिनकी किरणों के दम से हम उजियारा बिखराते हैं।।


कर्मयोगी बनना सिखलाते और सम्मान दिलाते हैं।

स्वाभिमान से इस दुनियां में जीना हमें सिखाते हैं।।


बिना किसी उम्मीद के शिक्षक ने शिक्षा का दान दिया।

नहीं कभी कुछ मांगा और न ही ख़ुद पर अभिमान किया।।


मोल चुका कर भी दुनिया का ज्ञान नहीं हम पा सकते।

सात जनम में भी शिक्षक का ऋण हम नहीं चुका सकते।।


मूढ़मति हम बालक ज्ञानी शिक्षा का परिणाम है।

शिक्षक दिवस पे सभी शिक्षकों को मेरा प्रणाम है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational