STORYMIRROR

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर

Inspirational

2  

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर

Inspirational

शिक्षा को न तौल

शिक्षा को न तौल

1 min
270

बिना शिक्षा के ज्ञान

नहीं पाओगे,

ज्ञान बिना अज्ञान ही

रह जाओगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।

शिक्षा बिन रोजगार

नहीं पाओगे,

रोजगार बिन दुनिया में

भटक जाओगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।

संघर्ष भरी जीवन को

कैसे चलाओगे,

मजदूरी कर दर दर की

ठोकरें खाओगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।

अज्ञानता की दौर पर

जीवन को न तौल पाओगे,

नसे में चूर होकर

बीबी बच्चों को भूल जाओगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।

मजदूरी कर कर के

बुढ़ापे को तुम लाओगे,

दीर्घायु जीवन को तुम

अल्प आयु कर डालोगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।

बड़े भाग मानुष चोला को

तुम क्या जानोगे,

अंत समय आएगा तो

बार बार पछताओगे।

आंखे अब तू खोल,

आंखे अब तू खोल।

शिक्षा को न तौल,

पढ़ाई है अनमोल।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational