STORYMIRROR

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर

Inspirational

3  

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर

Inspirational

भारत माँ के सपूत

भारत माँ के सपूत

1 min
277

       

तिलक लगाकर चल, भाल सजाकर चल।

माटी मेरे देश की, कफ़न लगाकर चल।

देश में वीर योद्धा जन्मे, मच गई खलबल।

भारत माँ के सपूत ,आगे चल आगे चल।

          

भगत ,चंद्रशेखर, सुखदेव थे क्रांतिकारी दल।

अंग्रेजो के नाक में ,दम कर रखा था हरपल।

देश आजादी पाने को,बना लिए दलबल।

भारत माँ के सपूत ,आगे चल आगे चल।

          

नारी जगत की शान ने,मचाया कोलाहल।

ऐसी वीरांगना लक्ष्मीबाई को याद करेंगे हरपल।

मातृभूमि के लिए,जब कुर्बानी दी थी ओ पल।

भारत माँ के सपूत ,आगे चल आगे चल।

         

लाल बाल पाल क्रांतिकारी, ये थे गरम दल।

साइमन कमीशन वापस जाओ,किया हल्ला बोल।

वीर लाला लाजपत राय ने गवांई प्राण ओ पल।

भारत माँ के सपूत ,आगे चल आगे चल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational