STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:सिलसिला ख़्वाब का

शीर्षक:सिलसिला ख़्वाब का

1 min
331

कभी लगता है मानो देह इंसान की मिली

तो स्वप्न सच होने में देरी नहीं होगी

इसी उधेड़बुन में जीवन की गाड़ी चली

सिलसिला ख्वाबों का बस यूँ ही चलता रहा


कभी लगता है मानो होगी सभी इच्छा पूरी

पर कभी कभी अंतर्मन की पीड़ा तोड़ देती हैं ख्वाब

नहीं रह पाते ख्वाब सच होने की राह पर

सिलसिला ख्वाबों का बस यूँ ही चलता रहा


घनीभूत सी यह पीड़ा दर्द बन रहा जाती हैं ख्वाबों में

और कभी- कभी यह देह को देती हैं असीम पीड़ा

लयात्मक गति की तरंगों पर मानो बाधा बनती हैं

सिलसिला ख्वाबों का बस यूँ ही चलता रहा


मन कहता है कभी कभी कि छोड़ो संसार के बंधन

करो स्वयं को अभिव्यक्त कि हम स्वप्न नहीं है

जो हम चाह रहे है वही होता हैं जीवन में फिर भी

सिलसिला ख्वाबों का बस यूँ ही चलता रहा।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational