STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:एक दीया तेरे नाम

शीर्षक:एक दीया तेरे नाम

1 min
234

इस बार दीया ले लेना मुझसे..!

मैंने बनाया आस में एक दीया बनाया तुम्हारे नाम

लेना मुझसे तुम इस बार दीये दीवाली के बस नाम

बाती-दीया करता इंतजार अबकी दीवाली इसके नाम

कितने ही आकार प्रकार बनाये इस दीवाली तेरे नाम

इस बार दीया ले लेना मुझसे..!

एक दीया जलाना इस बार देश के सैनिकों के नाम

मुझसे भी खरीद लो एक दीया दीवाली के नाम

सैनिक समान सा मेरा भी रोशन करने के नाम

रोशन कर देगा मेरा दीया इस बार तुम्हारे नाम

इस बार दीया ले लेना मुझसे..!

वतन पर मिटने वालों के लिए एक दीया उनके नाम

जो हँसते-हँसते सूली पर चढ़ गए देश के नाम 

त्यौहार दीपों के साथ इस दीवाली दीपों के नाम

दीपों संग याद माँ पापा की ये दीवाली उनके नाम

इस बार दीया ले लेना मुझसे..!

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, दीप जलाए दीवाली के नाम

शहीदों के बलिदानों की याद करें दीवाली के नाम

दीवाली घर में खुशियां लाये याद करें दीवाली के नाम

 एक दिया खुशहाली समृद्धि को इस दीवाली के नाम

इस बार दीया ले लेना मुझसे..!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational