STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:दीप दिवाली में

शीर्षक:दीप दिवाली में

1 min
270

दीप दीवाली में…

जगमगा रहे हैं आज दीप दीवाली में

रात भी जगमग आज दीपों से दीवाली में

तारे भी आज खुश हुए दीप दीवाली में

दीप मानो सुशोभित हो आज रोशन दीवाली में

दीप दीवाली में…

अमावस की रात भी जगमग आज दीवाली में

तम को दूर कर रहे मिट्टी के दीप दीवाली में

दीप की बाती भी खुश रोशनी को दीवाली में

हर घर को रोशन किया दीपक ने दीवाली में

दीप दीवाली में…

खुद को जलाकर रोशन सबको किया दीवाली में

दीप संग बाती का भी त्याग रोशन करना दीवाली में

सारा अंधियारा भगाते नन्हे-नन्हे दीप दीवाली में

पूजा को भी सम्रद्धि पूर्ण पूरा करते दीप दीवाली में

दीप दीवाली में…

दिन ढलते ही रोशन करते जीवन मे दीप दीवाली में

दिन ढलने के राजा देखो आज दीप दीवाली में

मावस के अंधियारे को मात देते से दीप दीवाली में

दीप संग बाती की भी अपनी पहचान दीवाली में

दीप दीवाली में…



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational