STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Inspirational

3  

Bhavna Thaker

Inspirational

शांति कामना

शांति कामना

1 min
584


असंख्य आँखों के सपने

इबादत में हाथ उठाते मांगे

छटेंगे वैमनस्य के बादल कभी..!


गमगीन रात गुज़रे हौले हौले

विषैले सपनों को काटती,

हर गम से निजात मिले हे प्रभु,


सुबह की पहली रश्मि लाए उजाला

आरती अज़ानों से उभरते

शंखनाद के संग

शहीदों के अपनों की आँखों से बहती नमी

पोंछ दे...!


हो आलम में अमन की गूंज

इस पार हो या उस पार शुभ्र सी,

अचल ना हिले किसी कोहराम से,


रंग दो शांति को एक ही रंग से,

धवलता में दब जाए हरा,

केसरिया, ना उठ पाए कभी..!


गर्दीश में सुला दो

हर मन में दबे आक्रोश के पर्वत में

जो धधकते है ज्वालामुखी,


बहा दो भाईचारे की नदियाँ

जो बहती है हर दिल अज़ीज़ सी,

वो सुबह कभी तो आएगी...!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational