शान से लहराया तिरंगा
शान से लहराया तिरंगा
अपने देश की आन बान शान है तिरंगा :
आसमान में शान से लहरा रहा है तिरंगा !
तीन रंगों से बना है ये हमारा झंडा तिरंगा :
हिन्दुस्तान की पहचान है ये प्यारा तिरंगा !
तीनों रंगों की महत्व बतलाता है ये तिरंगा :
देश की समृद्धि सदा बतलाता है ये तिरंगा !
केसरिया रंग से ये बल और शक्ति भरता है :
सफेद रंग सच्चाई सदा को इंगित करता है !
हरा रंग देश की हरियाली हरा दिखाता है :
तिरंगा आसमान में बड़े शान से लहराता है !
तिरंगा मे नीला रंग अशोक़ चक्र दिखाता है :
ये सारी दुनिया को एक नया संदेश देता है !
हमेशा गतिमान रहे हमारा ये देश प्यारा है :
विश्व गुरु बने हमारा भारत देश उजियारा है !
देश की आन बान और शान बना है तिरंगा :
आसमान में शान से लहराता हमारा तिरंगा !
इस तिरंगा को संभाल रखें समस्त देश वासी :
सबके दिलों को मिलेगी एक अलग ही खुशी !
यह तिरंगा हमारे प्यारे भारत देश की शान है :
यही तिरंगा तो हमारे देश की प्रथम पहचान है !
आओ सब मिल अपने तिरंगे को करें सलाम :
आज मिलकर करें गणतंत्र दिवस का आह्वान !
