STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Comedy

सच्चा दोस्त : मोबाइल

सच्चा दोस्त : मोबाइल

1 min
418


एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना 

मन मेरा हाय घबरावे मोबाइल तेरे बिना 

एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना 

मैं हर घड़ी बस तेरा दीदार करती हूं 

तुझे क्या पता मैं तुझसे कित्ता प्यार करती हूं 

दुनिया से कौन मिलावे मोबाइल तेरे बिना 

एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना 

व्हाट्सएप हो या फेसबुक सब तुझसे है यारा 

टिकटॉक की दुनिया का तू है बंदा दिलदारा 

गूगल मैडम पछतावे मोबाइल तेरे बिना 

एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना 

मेरी सारी सखियां तुझ पर दिन रात लटकती हैं 

"कटे हुए ऐप्पल" पर हाय क्या मटकती हैं 

"सैल्फी" कैसे ली जावे मोबाइल तेरे बिना 

एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना 

मन मेरा हाय घबरावे मोबाइल तेरे बिना 

एक पल चैन ना आवे मोबाइल तेरे बिना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy