STORYMIRROR

Kamlesh Kumar

Inspirational

4  

Kamlesh Kumar

Inspirational

सबको भोजन मिले

सबको भोजन मिले

1 min
381

सब को भोजन मिले, सब की जिम्मेदारी।

ऐसा कर्म और सोच हो सब की न्यारी।। 

कोई दर-दर न भटके रोटी के लिए ,

ये है मानव - समाज की जिम्मेदारी।।

सबको भोजन....................।।


सात जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, 

सुरक्षित भोजन,बेहतर स्वास्थ्य मतलब। 

कोई भोजन के बिना , भूखे ना रहे ,

कोई दूषित, खराब, भोजन ना करें ।

सबका भोजन सुरक्षित और संचित रहे, 

ये संदेश मानवता को दे दो सारी।।

सबको भोजन....................।।


रब ने सबको जीवन है बराबर दिया,

अन्न-धन और खूबियां भी भरपूर दिया। 

कोई कर्म फल या पाप से दरिद्र बना,

समझो ईश्वर ने हमें सेवा मौका दिया।

तो तन,मन और धन से उनकी सेवा करें,

क्योंकि ईश्वर को सेवा है प्यारी- प्यारी।।

सबको भोजन....................।।


हम सभी यहां ईश्वर की संतान हैं, 

धन संचय में क्यों सभी परेशान हैं।

जब परमपिता सबके हैं माता-पिता,

तो बहन-भाई का अपना है रिश्ता।

तो कोई क्यों भूख से विलखता रहे,

सबका भूख-दुख अब है हमारी सारी।।

सबको भोजन....................।।

    


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational