STORYMIRROR

Rishabh Katiyar

Inspirational

4  

Rishabh Katiyar

Inspirational

सबको आगे आना है

सबको आगे आना है

1 min
472

गहरा है अंधियारा, दीया जलाना है

हमको तुमको सबको आगे आना है।

जो डूबे, उसे बचाना है

जो रुके, उसे चलाना है

हमको तुमको सबको आगे आना है।


मौत तो कायरों का बहाना है

हंसते हुए मंजिल को पाना है। 

जो रूठे, उसे मनाना है

हमको तुमको सबको आगे आना है।


जिंदगी भी एक ऐसा फसाना है

जिसे छोड़ कर सबको एक दिन जाना है। 

यूं हंसते मुस्कुराते जीते रहो,

मौत तो बस एक बहाना है। 

हमको तुमको सबको आगे आना है।


नई राह, नया जमाना है

रोते हुए को हंसना सिखाना है। 

अब तो अपना जमाना है। 

हमको तुमको सबको आगे आना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational