STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational Children

4  

Sunil Kumar

Inspirational Children

सब पढ़ें-सब बढ़ें

सब पढ़ें-सब बढ़ें

1 min
286

सब पढ़ें-सब बढ़ें 

जीवन में उजियारा हो

शिक्षा की अलख जगाना 

पावन संकल्प हमारा हो।


शिक्षा बिन सूना है जीवन  

जैसे दीपक तले अंधियारा हो

शिक्षा की अलख जगाना

पावन संकल्प हमारा हो।


शिक्षा ही है वह दीपक 

मिटे जगत अंधियारा हो

शिक्षा की अलख जगाना

पावन संकल्प हमारा हो।


पढ़-लिख सब बने महान

बस यही लक्ष्य हमारा हो

शिक्षा की अलख जगाना

पावन संकल्प हमारा हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational