रंगों की होली
रंगों की होली
मनभावन रंग लेकर आयी होली
सखीयो संग मैं भी खेलूंगी रंग।
तरह तरह के ये है रंग
जीवन को भी देते हैं रंग।
लाल पीला हरा निकला रंग
जो भी आया उसपर डाला रंग।
रंगों के बिना जीवन है बेरंग
अपने जीवन में भी भरलो रंग।
जिसका है जीवन सूना बेरंग
उसके जीवन में भी भर दो रंग।