STORYMIRROR

Sunil Kumar

Abstract

4  

Sunil Kumar

Abstract

रंग बदलती दुनिया

रंग बदलती दुनिया

1 min
316

इस रंग बदलती दुनिया को 

हर रंग बदलते देखा है

मैंने मौसम की तरह 

अपनों को बदलते देखा है।


बचपन के स्वप्न जवां न हुए

सपनों को बिखरते देखा है

इक़ रंग-बिरंगे गुलशन को 

पल भर में उजड़ते देखा है। 


मासूम बचपने को मैंने 

भूख से बिलखते देखा है

मां की सूनी आंखों को 

बिन बादल बरसते देखा है।


बच्चों की खुशियों के आगे 

मां-बाप को झुकते देखा है

इस रंग बदलती दुनिया को 

हर रंग बदलते देखा है।


कभी मैं भी 

खुलकर हंसता था 

तुम्हारी ही तरह 

आज पुरानी तस्वीरों में 

खुद को हंसते देखा है

इस रंग बदलती दुनिया को 

हर रंग बदलते देखा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract