STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

4  

Dheerja Sharma

Inspirational

रक्तदान

रक्तदान

1 min
883


रक्त का दान 

महज दान नहीं

महादान नहीं,

ये प्राणदान है,

जीवन दान है।

बिल्कुल अपनों जैसा होता

कोई निरा अनजान है!

जन्म देना चाहे

ईश्वर का काम है।

जीवन बचाना

रक्तदानी के नाम है।

किसी की रगों में बह कर

ज़िंदा रहना, 

परम धाम है।

मनुष्य हो तो 

रक्तदानी बनो !

यही परम धर्म है।

यही सद कर्म है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational