STORYMIRROR

Anita Sudhir

Inspirational

3  

Anita Sudhir

Inspirational

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन

1 min
387

बाँधे बंधन नेह के, पावन रेशम डोर।

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।।


तिलक सजा के शीश पर, बाँधे राखी हाथ,

बहना दे आशीष ये... खुशियां तेरे साथ।

मुश्किल में थामे रहो... उम्मीदों की डोर,

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।।

बाँधे बंधन नेह के... पावन रेशम डोर।।


रक्षा बंधन पर्व का, करें सार्थक अर्थ,

प्रकृति की रक्षा करें, होंगे तभी समर्थ।

सबके इसी प्रयास से, है आशा की भोर,

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।।

बाँधे बंधन नेह के... पावन रेशम डोर।।


बैठा है झूठा अहम, पर्व हुये व्यापार,

इस जग में अनमोल है, भ्रात-बहन का प्यार।

दोनों ही सम्मान की, पकड़े रहिये डोर,

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।

बाँधे बंधन नेह के... पावन रेशम डोर।।


अब ना अत्याचार हो, बहना रही गुहार,

क्षत्राणी की ये धरा, तुम क्यों रही पुकार।

हाथ बढ़े जो काट दो, बदला लो तुम घोर,

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।

बाँधे बंधन नेह के...पावन रेशम डोर।।


भूलेंगे हम नहीं कभी, अमर अमिट बलिदान,

राखी ऐसी इक बने... सुरक्षित रहें जवान।

रक्षा ये सब की करें, लिये खुशी की भोर,

खुशियों के त्यौहार में, भीगे मन का कोर।

बाँधे बंधन नेह के... पावन रेशम डोर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational