STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

रैन बसेरा

रैन बसेरा

1 min
377

क्या तेरा क्या मेरा है, दुनिया रैन बसेरा है

असीमित इच्छाओं ने ऐसा जाल बिखेरा है

कहीं खुशी-कहीं गम का डेरा है

क्या तेरा क्या मेरा है, दुनिया रैन बसेरा है।


भाई‌ बंधुऔर कुटुंब कबीला कोई नहीं तेरा है

स्वार्थ के सब मीत यहां वक्त पड़े मुंह फेरा है

क्या तेरा क्या मेरा है,दुनिया रैन बसेरा है।


सांसें चलती जब तक, जीवन का मेला है

सांसें रूकती जिस पल, खत्म सब खेला है

क्या तेरा क्या मेरा है,दुनिया रैन बसेरा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational