STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

3  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

राष्ट्र निर्माण

राष्ट्र निर्माण

1 min
461

भारत निर्माण करते मजदूर कामगार

मई दिवस को कर ले इनकी जय जय कार।


लाल किला या ताजमहल इनकी बदौलत है

विकास चक्र के खातिर है इनकी दरकार।


दिलाने हक मजदूरों को बाबा भीम ने सविंधान दिया

मिले मानो सम्मान सभी कुछ कीजिये सरकार।


गर न होंगे मजदूर देश पहिया विकास रुकना है

विश्व करमा को करे नमन भारती सौ सौ बार।


हर हुनर को काम मिले इनको सही पहचान मिले।

मिल मजदूर लगायेंगे देस की नैया पार।


रोटी कपड़ा और मकान की न कोई चिंता हो

गढ़ हाथों ढालेंगे राष्ट्र निर्माण की तलवार।


जय जवान जय मजदूर किसान का नारा है

मार हथोड़े की चोट दुशमन भगायेंगे उस पार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational