STORYMIRROR

कोमल सोनी

Action Inspirational

3  

कोमल सोनी

Action Inspirational

रानी लक्ष्मी बाई

रानी लक्ष्मी बाई

1 min
183

माँ भारती की आन बान शान है तू, देव भूमि के वीरों का बखान है तू।

किसी परिचय की मोहताज नहीं है, सब जानते हैं कितनी महान है तू।।

तुझ पर अटूट अभिमान है मुझे लक्ष्मीबाई ! दिल से सलाम है तुझे।

भारतीयों की स्वतंत्रता की संवाहक है तू, भारत माता की गरिमा की परिचायक है तू।

मर्दानी ! बड़ी शिद्दत है मन में तेरे लिए, आजादी के लिए शुभदायक है तू।।

तुझ पर अटूट अभिमान है मुझे लक्ष्मीबाई ! दिल से सलाम है तुझे।

युवाओं को देती देश प्रेम का संदेश तू मन में जगाती वंदे मातरम आवेश तू।

हो जाते उद्यत युवा शीश कटाने को भी, आजादी की ललक जगाती धुन विशेष तू।।

तुझ पर अटूट अभिमान है मुझे लक्ष्मीबाई ! दिल से सलाम है तुझे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action