प्यारे भैया
प्यारे भैया
भैया मेरे प्यारे भैया
मां ने तुझको धरती पर लाकर,
बांधा है हमें एक सूत्र में
राखी का त्योहार है आया ॥
भैया तेरी याद है लाया
बांधूंगी आज मैं राखी
भैया तेरी कलाई पर !
माँगूंगी आज दुआ मैं
भैया तेरी भलाई की ॥
रक्षा का सूत्र यह मेरा
सुरक्षा करे तेरी हमेशा
प्यारा सा त्योहार है आया॥
मुझे-तुझे पास यह लाया
तेरे बिन सब है सूना
यूं मुझसे तू न रूठना !
लगाऊं चंदन-रोली का टीका
मिठाई से करूं तेरा मुंह मीठा
भैया मेरे प्यारे भैया
प्यारा सा त्यौहार है आया॥
