प्यार तो प्यार होता है
प्यार तो प्यार होता है
प्यार तो प्यार होता है,
इसका न कोई रंग होता है ,
न कोई आकार होता है।
न तो ये सहज होता है, न तो ये मुश्किल होता है।
न तो ये तरल होता है, न तो ये जड्त होता है।
बस प्यार तो प्यार होता है, इसका न कोई रंग होता है,
न कोई आकार होता है।
प्यार तो प्यार होता है,
न तो ये झुकता है, न तो ये झुकाता है।
न तो ये रुकता है , न तो ये थकता है।
न तो ये दिखता है, न तो ये समझता है।
न तो ये चमकता है , न तो ये महकता है।
बस प्यार तो प्यार होता है,
इसका न कोई रंग होता है, न कोई आकार होता है।
प्यार तो प्यार होता है,
न तो कोई भाषा होती है इसकी, न तो कोई बोली होती है।
न कोई दोस्त होता है इसका न तो कोई सहेली होती है।
न तो ये सावन में होता है, न तो ये पतझड़ में होता है।
न तो कोई ऋतु होती है इसकी न तो कोई मौसम होता है।
बस प्यार तो प्यार होता है, इसका न कोई रंग होता है,
न कोई आकार होता है।
प्यार तो प्यार होता है,
न तो ये गरीब होता है, न तो ये अमीर होता है।
न तो कोई दुकान होती है इसकी, न तो कोई व्यापार होता है।
न तो जात होती है इसकी, न तो कोई धर्म होता है।
न तो कोई जमीन होती है इसकी, न तो कोई आसमान होता है।
बस प्यार तो प्यार होता है,
इसका न कोई रंग होता है, न कोई आकार होता है।
प्यार तो प्यार होता है,
न तो कोई खिड़की होती है इसकी, न तो कोई झरोखा होता है।
न तो कोई हकदार होता है इसका, न तो कोई अधिकार होता है।
न तो कोई परिधान होता है इसका, न तो कोई भेष होता है।
न तो कोई सरकार होती है इसकी, न तो कोई देश होता है।
बस प्यार तो प्यार होता है, इसका न कोई रंग होता है, न कोई आकार होता है।
प्यार तो प्यार होता है।।
