STORYMIRROR

priyanka choudhary parlika

Tragedy

3  

priyanka choudhary parlika

Tragedy

प्यार में धोखा खाई लड़की

प्यार में धोखा खाई लड़की

1 min
229

प्यार में धोखा खाई 

लड़की।

डरती है प्यार के नाम से

बिखर जाती है ,

टूट कर अरमानों के साथ

प्यार में धोखा खाई लड़की

डरती है प्यार से।


वो भाग जाना चाहती है

उस दुनिया से ,

जहां पर प्यार का जिक्र ना हो


उसे लगता है 

दुनिया का हर मर्द,

धोखेबाज, झूठा ,बेवफा है।


वो भूल जाती है,

अपना सपना,

अपनी मंज़िल।


वो करती हैं याद,

वर्तमान की दहलीज पर बैठकर,

अपना अतीत 

और कर लेती है भविष्य बर्बाद।


प्यार‌ में धोखा खाई लड़की

बन जाती है जिन्दा लाश,

दुनिया से टूट चुका होता है उसका हर नाता

वो भाग जाना चाहती है।


ऐसी दुनिया में ,

जहां प्यार का नाम ही न हो

उसे प्यार एक साज़िश लगता है ,

किसी की बर्बादी का।



Rate this content
Log in

More hindi poem from priyanka choudhary parlika

Similar hindi poem from Tragedy