STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

प्यार का जादू

प्यार का जादू

1 min
282

एक पल भी जीना 

मुश्किल लगता था जिनके बिना 

अब सारी उम्र गुजारनी है 

उनके बिना 

यह अच्छा है 

उनसे जुड़ी एक भी याद 

कड़वी नहीं 

सब मीठी हैं

राहत देती हैं 

अभी भी प्यार का संसार देती हैं 

आभार है 

प्रभु का कि 

उन्होंने ऐसे लोगों का 

साथ दिया जिनकी 

यादों के सहारे 

जीवन के आगे का सफर 

आसान हुआ

मुझे इतना प्यार मिला कि 

उनके न होने पर भी 

यह प्यार का सिलसिला 

कम न हुआ

वह नहीं हैं पर 

लगता तो यह हमेशा की 

हैं मेरे साथ हरदम 

यह प्यार का है जादू 

और है रिश्तों में 

एक अटूट विश्वास का असर

यह सम्बन्ध हैं

एक ईश्वर की भक्ति से 

जैसे ईश्वर दिखते नहीं पर 

हमेशा साथ होते हैं 

वैसे ही यह 

सच्चा प्रेम करने वाले वह लोग हैं 

जिन्हें तो मैंने देखा भी 

उनके न रहने पर 

उनकी छवि मेरी आंखों में रहती है 

उनकी यादें मेरे दिल में और 

उनका प्रेम मेरी आत्मा में।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational