STORYMIRROR

Mittal Chudgar Nanavati

Inspirational

3  

Mittal Chudgar Nanavati

Inspirational

प्यार भरा एक आशियाना हो!

प्यार भरा एक आशियाना हो!

1 min
223

प्यार भरा एक आशियाना हो,

मां बाप का आशीर्वाद और बच्चों का प्यार हो, 

ना कोई उलझन है ना कोई तकरार हो,

बस मोहब्बत बेशुमार हो!


मेहनत की रोटी और सुकून की नींद हो,

जरूरत से ज्यादा का ना कोई मोह हो, 

हर एक दिन और पल का मोल हो,

आने वाले कल की ना कोई फिक्र हो!


भौतिक सुखों में खो जाना ना हमें गवारा हो, 

भीतर की शांति बरकरार रखना ही हमारा लक्ष्य हो,

सादगी भरा जीवन जीने का खुमार हो, 

प्रेम भरा व्यवहार ही हमारा मूल्य हो!


मुश्किल है इस जहां मैं सादगी भरा जीवन जीना,

पर नामुमकिन नहीं अपना प्यार भरा एक आशियाना बनाना!! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational