STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

पुस्तकें जीना सिखातीं हैं

पुस्तकें जीना सिखातीं हैं

1 min
353

अंधकारमय जीवन पथ पर 

जीवन ज्योति जलाती हैं

भले-बुरे का भेद बताकर 

जीवन राह दिखाती हैं 

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


भूत वर्तमान और भविष्य के 

सभी राज बताती हैं 

सारे जहां का ज्ञान 

निज उर में समाती हैं 

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


मूक रहकर भी सदा

हर सवाल का जवाब बताती हैं

वैर करो न आपस में तुम 

मिल कर रहना सिखाती हैं

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


सुपथ पर हमें चलाती 

कुपथ से सदा बचाती हैं

अपने चाहने वाले को 

मंजिल तक पहुंचाती हैं

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।


मीत नहीं कोई इनके जैसा 

जीवन भर साथ निभाती हैं 

पुस्तकें हमें जीना सिखाती हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational