STORYMIRROR

Onika Setia

Action Classics Inspirational

4  

Onika Setia

Action Classics Inspirational

पति की निष्ठा पर सवाल

पति की निष्ठा पर सवाल

1 min
0


यह सुहागिनों के व्रत ,
सुहाग की निशानियां ,
केवल पत्नी के लिए ही क्यों ?
पतियों के लिए क्यों नहीं ?
पत्नी ही हो  सती सावित्री ,
पत्नी ही हो पति की छाया ,
तो पति पत्नी निष्ट और ,
और उसकी छाया क्यों नहीं ?
पत्नी से उम्मीदें ,
पत्नी से आशाएं ,
पत्नी के पांव में फ़र्ज़ की जंजीरें ,
पति के पांव में जंजीरें क्यों नहीं ?
पत्नी घर बाहर दोनों संभाले ,
पत्नी बच्चे और रिश्ते भी संभाले ,
अकेली ,! पति उसका सहयोगी क्यों नहीं?
इतना कुछ संभालने के बाद भी ,
सारे कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने के बाद भी ,
पति के समान उसका स्थान क्यों नहीं ?
पत्नी को चाहिए पति की लंबी उम्र ,
उसका सात जन्मों तक का साथ ,
पति के हृदय में पत्नी के लिए
ऐसी अभिलाषा क्यों नहीं?
पति पत्नी के लिए करवा चौथ या तीज व्रत
रखता क्यों नहीं ?
क्या पति को नहीं चाहिए पत्नी का साथ !
फिर पति की ओर से पत्नी के लिए
मंगल कामना क्यों नहीं ? 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action