प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया
प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया
प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया,
जल दिया, अन्य, दिया वस्त्र, दिया रहने को एक घर दिया?
प्रकृति ने हमें चांद दिया, सूरज दिया,
तारों भरा गगन दिया, प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया?
पेड़ों से भरा वन दिया, सूरज का प्रकाश दिया,
चांदनी भर रात दिया, दिन रात का सुख दिया,
प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया?
पांच तत्वों से बने हम मनुष्य को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया
पर हमने प्रकृति को क्या दिया?
प्रकृति ने हमें अपनी शीतल छाया दी,
हर सुख आनंद दिया, प्रकृति ने हमें कई रंग दिए।
लेकिन हम तो मानव है, इर्षा, जलन,
अहंकार हमारा स्वाभिमान है,
अपना हित सोचा यही हमारा स्वरूप है।
जीस प्रकृति ने मनुष्य को जीवन दान दिया,
इस प्रकृति को शोषण मनुष्य ने किया।
अब बताओ प्रकृति ने हमें क्या नहीं दिया ?
जितना दिया प्रकृति ने हमें काम दिया,
निस्वार्थ होकर जी प्रकृति ने हमारी इतनी सेवा की,
उसी प्रकृति को मनुष्य ने क्या दिया ?