STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:लो बसंत आया

शीर्षक:लो बसंत आया

1 min
395


लो वसंत आया

मेरा प्यारा बसंत

पेड़ो में नव चेतन लाने

लो आ गया वसंत

पेड़ो के रूखे अधरों पर

हरित क्रांति लेकर आया

नव सृजन को ततपर प्रकृति

फूलो को खिलाने आया

लो बसंत आया

मेरा प्यारा बसंत

आम के पेड़ों को बौराने आया

सरसो को लहलहाने आया

कोयल की मीठी बोली सुनाने आया

पक्षियों की सुमधुर बोली लाया

मंद मंद बयार लाया

मन मोहक मौसम लाया

लो बसंत आया

मेरा प्यारा बसंत

मन को आनंदित करने आया

मन्द हवा के झोंके लाया

रग रग में खुशियां लाया

जन जन में मुस्कान लाया

होली के रंगों की याद दिलाने आया

अपने प्रिय की यादों में बसने आया


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational