STORYMIRROR

Sony Tripathi

Inspirational

3  

Sony Tripathi

Inspirational

प्रकृति की सीख

प्रकृति की सीख

1 min
140

इतने तारे कहाँ से आये।

दूर गगन में इतने तारे।


चाँद हैं पुछे इनसे जैसे।

क्यों बैठें गुमसुम से ऐसे।


कुछ तो बोलो ख़ामोशी तोड़ो।

अमावस है तो क्या आएगी पूर्णिमा।


दुख सुख तो है दो पहलू जीवन के।

एक के बिना दूजा अधूरा।


हर पतझड़ देता हैं सावन आने का संदेश।

गिरना उठना फिर आगे बढ़ना ही तो है जीवित रहने का संकेत।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational