STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

:प्रकल्प मेरा संकल्प मेर

:प्रकल्प मेरा संकल्प मेर

2 mins
400


            प्रकल्प मेरा संकल्प मेरा…

            लेखनी से शब्द रूप मै दे पाउँ…


नव प्रभात नव संचार मिलेगा

खुशियों का उपहार मिलेगा

कलम में मेरी धार रहेगी

नित नई रचना कर पाऊं

ऐसा एक विश्वास जगाऊँ

परिवार संग मिल नव वर्ष मनाउँ


           प्रकल्प मेरा संकल्प मेरा…

           लेखनी से शब्द रूप मै दे पाउँ…


प्रकृति सौंदर्य पर शब्द लिख पाऊँ

बिखेरे सारे शब्द सँजोऊ

बीते वर्ष की सभी स्मृतियां

अनुभव संग मैं लिखती जाऊँ

रह जाएंगे भाव अधूरे गर उनको

शब्द मैं दे न पाऊँ


            प्रकल्प मेरा संकल्प मेरा…

            लेखनी से शब्द रूप मै दे पाउँ…


वर्ष की,शुरुआत शब्द उद्भव

नए नए काव्य खण्ड सजाऊँ

नव वर्ष की नव किरण से लेकर

नई ऊर्जा शब्दो में रच पाऊँ 

माँ धरती पर कुछ रच पाउँ

ऐसी शक्ति माँ सरस्वती से पाउँ


            प्रकल्प मेरा संकल्प मेरा…

            लेखनी से शब्द रूप मै दे पाउँ…


आँखों मे नव सपन सजाऊँ

तन स्वस्थ मन खुश रख पाऊँ 

नव प्रकल्प संग संकल्प कर पाउँ

नव कीर्ति पथ पर चल पाऊँ

ऐसा मैं नव वर्ष मनाउँ

शब्द कीर्ति की पताका फहराऊं


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational