STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

पढ़ना-लिखना

पढ़ना-लिखना

1 min
11.5K

भले भूखे रह जाओ पर पढ़ना-लिखना जरूरी है

फ़टेकपड़े में रह जाओ पर शिक्षित होना जरूरी है,


दुनिया मे कहीं कोई तुम्हारा शोषण नही कर ले

अज्ञानी दुनिया में तुम्हे ज्ञान दीपक बनना जरूरी है,

सबकी अपनी-अपनी मर्जी है,सबके सब खुदगर्जी है

मतलबी दुनिया मे पढ़ाई बिना ये जिंदगी अधूरी है,

भले भूखे रह जाओ पर पढ़ना-लिखना जरूरी है!

शिक्षा हीरा तो नही है,पर ये हीरे से कम भी नही है,

शिक्षा से आदमी अंधेरे में जलाता रोशनी सिंदूरी है

शिक्षा से ही आदमी अपना भला-बुरा सोच पाता है,

शिक्षा ही कलयुग की सबसे अनमोल रत्न कस्तूरी है

भले भूखे रह जाओ पर पढ़ना-लिखना जरूरी है !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational