STORYMIRROR

Rishi Mundhara

Inspirational

2  

Rishi Mundhara

Inspirational

प्रेरक शायरी

प्रेरक शायरी

1 min
190

सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो,

 जिन्हें छत तक जाना है,

मेरी मंजिल तो आसमान है 

रास्ता मुझे खुद बनाना है ।(१)


 जब सबके लबों पर एक दिन तेरा नाम होगा,

 हर कदम पर दुनिया का तेरा सलाम होगा, 

हर मुसीबत का सामना करना तो डट कर

 देखना समय एक दिन तेरा भी गुलाम होगा ।(२)


जिंदगी जीना आसान नहीं होता,

 बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता, 

जब तक नहीं पड़ती हथौड़े की चोट

 पत्थर भी भगवान नहीं होता ।(३)


जिंदगी में सफलता पाने के लिए, 

थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है,

 सीढ़ियां चढ़ते समय ऊपर जाने के लिए

 नीचे की सीडी से पैर हटाना पड़ता है ।(४)


काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए,

 चलो ऐसे कि निशान बन जाए, 

जिंदगी तो हर कोई काट लेता है

 अगर दम है तो जियो ऐसे कि एक मिसाल बन जाए ।(५)


 मत सोच कि तेरे सपने पूरे नहीं,

 होते हिम्मत वालों का इरादा कभी अधूरा नहीं होता, 

जिस इंसान के कर्म अच्छे होते हैं

 उसके जीवन में कभी अंधेरा नहीं होता ।(६)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational