प्रेमजीवन और प्रेम
प्रेमजीवन और प्रेम
प्रेम से ही जाग्रत यह संसार
प्रेम नहीं तो जीवन बेकार
प्रेम ही जीवन का आधार
जीवन का बस इतना ही सार
आपस में रहे स्नेह और प्यार
प्रेम ना जाने मजहब की लकीर
प्रेम में खोये राजा, पीर फकीर
मानव हृदय में प्रस्फुटित होती प्रेम की धारा
हर भूल क्षमा हो जाती यही है प्रेम की माया
जीवन की धूप छांव का प्रेम आभास कराता
जीवन में सुख दुःख की छांव का एहसास कराता
प्रेम सहनशीलता और समर्पण का भाव
पिता का प्यार जीवन में प्रेम से ही ममता की छांव
प्रेम के फूल से महकता सारा संसार
प्रेम मिटाए नफरत और मिटाए बैर की दीवार
प्रेम परोपकार भाव से मानवता की ओर ले जाए
दुष्टतापूर्ण, क्रूर वृति से दूर निकाले एक सच्चा इंसान बनाए
प्रेम में सुध खोकर मीरा ने विष पान किया
लाख जतन करे क्या कोई बस गिरधर से ही प्रेम किया
प्रेम में ही सीता ने अपने सुख का बलिदान किया
चल राम संग वनवास अपने पत्नी धर्म होने का निर्वाह किया
प्रेम जाने आँखों की भाषा प्रेम ही जीवन की परिभाषा।
