STORYMIRROR

Umesh Shukla

Abstract Tragedy

3  

Umesh Shukla

Abstract Tragedy

फीसों का शूल : उमेश शुक्ल के हाइकु

फीसों का शूल : उमेश शुक्ल के हाइकु

1 min
176

कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश चालू्

अभिभावक धन खिंचे जैसे नदी से बालू

बच्चे करते हठ बनेंगे भालू


वो दुखी जिनके बच्चे तीन

खर्चों का इंतजाम करने को बने मशीन

स्कूल प्रबंधन रुख जस कालनेमि 


कापी, किताब, ड्रेस सब अनूठे

पढ़ाई की गुणवत्ता को पूछो शिक्षक रूठें

उत्सवों को धन अलग समेटें


स्कूल हुए दुकानों में तबदील

किताब, कापियां, ड्रेस बेचने को करते डील

नहीं पसीजता मजलूमों पे दिल 


पैरेंट्स बनें अप्रैल में फूल 

सत्र शुरुआत पर चुभे फीसों का शूल

बेसुध तंत्र, कैसे बचें उसूल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract