STORYMIRROR

हरीश सेठी 'झिलमिल'

Inspirational

3  

हरीश सेठी 'झिलमिल'

Inspirational

पेड़-मानव संवाद

पेड़-मानव संवाद

1 min
886

कुदरत की हम भेंट महान

आपके लिए हैं वरदान


पंछियों को देते सुंदर मकान

ऑक्सीजन भी करते हैं प्रदान


गोंद, ईंधन, फल,औषधि 

हम हैं अनेक गुणों की खान


पंथी को देते छाया

सुंदर बनाते हैं जहान


जब हम ठूँठ हो जाते हैं

काम फिर भी आते हैं


लकड़ी की कलम बनाते हो

काग़ज पर पैंसिल चलाते हो


पेड़ आप खूब लगाओ

पर्यावरण को सुंदर बनाओ


  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational