पारंपरिक परिधानों का सम्मान।
पारंपरिक परिधानों का सम्मान।
ये भारत देश में विभिन्न जाति के लोग साथ-साथ रहे,
भारत देश में विभिन्न तरह के परिधान पहन साथ रहे।
भारत हो या कोई भी देश हर कोई ही सम्मान करते,
अपनी संस्कृति और परंपरा का सदा सम्मान करते।
हम सभी हमारे पारंपरिक परिधानों का सम्मान करते,
हम सभी हमारी संस्कृति और परंपरा से प्यार करते।
आज हम सभी आधुनिकता की तरफ़ बढ़ते जाते हैं,
पश्चिमी परिधानों को पहनना ज़्यादा अच्छा मानते है।
हममें से कुछ आज भी पारंपरिक परिधान पहनते,
बहुत ही शौक से गर्व महसूस कर परिधान पहनते।
हम सभी सदा संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें,
हम सभी परंपरागत परिधानों का मिल के सम्मान करें।
