STORYMIRROR

Prateek Kansal

Abstract Inspirational

3  

Prateek Kansal

Abstract Inspirational

पापा - साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है

पापा - साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है

1 min
345

हो नहीं मेरी नजरों के सामने, तो क्या हुआ

मन में मेरे हर क्षण आपकी छवि का वास है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


चाहे सुन नहीं पाते हम अब आपकी आवाज़ को

पर हमारी हर बात में आपका ही एहसास है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


फंसता हूँ जब मुश्किलों में, याद आपकी आती है

फिर आपकी दी हुई सीख आगे की राह दिखाती है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


खलेगी कमी आपकी रोज मुझे इस जीवन पर्यंत

पर पता है साथ मेरे हर पल आपका आशीर्वाद है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract