STORYMIRROR

Prateek Kansal

Children Stories

3  

Prateek Kansal

Children Stories

पापा

पापा

1 min
180

हो नहीं मेरी नजरों के सामने, तो क्या हुआ

मन में मेरे हर क्षण आपकी छवि का वास है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


चाहें सुन नहीं पाते हम अब आपकी आवाज़ को

पर हमारी हर बात में आपका ही एहसास है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


फँसता हूँ जब मुश्किलों में, याद आपकी आती है

फिर आपकी दी हुई सीख आगे की राह दिखाती है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


खलेगी कमी आपकी रोज मुझे इस जीवन पर्यंत

पर पता है साथ मेरे हर पल आपका आशीर्वाद है। 

छोड़ कर गए हो दुनिया, इस जमाने के लिए

साथ हो मेरे हमेशा, ये मेरा विश्वास है॥


                  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन